(लखनऊ)4 नवंबर से आपÓ का 50 लाख सदस्य बनाने का अभियान होगा शुरू: वंशराज दुबे

  • 21-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ 21 अक्टूूबर (आरएनएस ) आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए 4 नवंबर से 403 विधानसभाओं में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने घोषणा की कि इस अभियान की शुरुआत सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह लखनऊ से करेंगे। अभियान का लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य बनाना है।वंशराज दुबे ने बताया कि 16 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें संजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण लक्ष्य दिए। इस सदस्यता अभियान के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेशभर में आंदोलन और अन्य रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।सदस्यता अभियान की साप्ताहिक समीक्षा संजय सिंह द्वारा की जाएगी, जिससे संगठन की मजबूती के लिए निरंतर निगरानी रखी जा सके।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment