(लखीमपुरी खीरी)दुकान में की तोडफ़ोड़, दंपती को जमकर पीटा दबंग दिखा रहा दबंगई

  • 22-Oct-24 12:00 AM

लखीमपुर खीरी 22 अक्टूबर (आरएनएस)।थाना मझगई क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में तेज रफ्तार बाइक चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे नाराज बाइक चालक अपने कई साथियों के साथ आरोपी की दुकान पर पहुंचे और दुकान में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान पर बैठी महिला और उसके पति की लोहे की रॉड, लाठी और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव त्रिलोकपुर निवासी अमरनाथ उर्फ चंदन ने बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। घर के सामने रास्ते पर गांव नौगवां निवासी रोहित कुमार बाइक लेकर तेज रफ्तार से निकला था। इस दौरान घर के बाहर खेल रहे बच्चे बाइक की चपेट में आने से बच गए। यह देख उसने रोहित कुमार से सिर्फ इतना कहा कि गाड़ी सही से चलाया करो। इतना कहने पर रोहित कुमार जाति सूचक गालियां देता हुआ चला गया।उसके बाद शाम करीब 6.10 बजे रोहित कुमार, अरुण कुमार, सूरज, शिवा अपने पांच अन्य लोगों के साथ उसकी नौगवां स्थित दुकान पलक ब्यूटी पार्लर पर पहुंचे। जहां उसकी पत्नी हिरण देवी बैठी थी। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे व लोहे के रॉड थी। सभी आरोपी दुकान में तोड़ फोड़ करने लगे। जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। उसे देखते ही आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी हिरण देवी पर लोहे की रॉड व डन्डों से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में दंपती घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।एससीएसटी एक्ट भी लगाया है।पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment