(लालगंज, प्रतापगढ़) किशोरी के गायब होने का केस
- 04-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
लालगंज, प्रतापगढ़, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। किशोरी के गायब होने की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे ओझा मजरे पूरे लोका गांव की राजपति वर्मा पत्नी बाबूलाल वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते तीन अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे उसकी पन्द्रह वर्षीया पुत्री अचानक घर से लापता हो गयी। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि किशोरी के गायब होने के साथ ही घर में रखी दस हजार रूपये की नकदी व हजारों के जेवरात भी गायब हो गये हैं। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नही चला। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...