(विकासनगर)अमर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लें युवा: रवि देवानंद

  • 04-Oct-23 12:00 AM

-शौर्य जागरण यात्रा बुधवार को विकासनगर से देहरादून रवानाविकासनगर,04 अक्टूबर (आरएनएस)। विहिप, बजरंग दल समेत अन्य धार्मिक संगठनों की ओर से शुरू की गई शौर्य जागरण यात्रा बुधवार को विकासनगर से देहरादून रवाना हुई। यात्रा से पूर्व नगर पालिका टाउन हॉल में सभा आयोजित की गई। सभा के बाद विकासनगर में नगर परिक्रमा कर यात्रा हरबर्टपुर, सहसपुर होते हुए सेलाकुई पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। नगर पालिका टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष रवि देवानंद ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र के अमर बलिदानियों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र रक्षा के धर्म का अपनाना चाहिए। कहा कि सनातन धर्म एक संस्कृति है, जिसके रीति रिवाजों और परंपराओं का वैज्ञानिक महत्व भी है। युवाओं को स्वावलंबी, स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त बनकर उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। सभा के बाद शौर्य जागरण यात्रा विकासनगर की नगर परिक्रमा कर सेलाकुई पहुंची। 21 पंडितों ने मंत्रोच्चार, तिलक, पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि इस तरह की यात्राओं से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है। सकारात्मक युवा ऊर्जा ही देश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि युवाओं का सामाजिक समरसता के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। सेलाकुई से शौर्य यात्रा जयकारा वीर बजरंगी, जय बद्री विशाल और जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए देहरादून के लिए रवाना हुई। सुद्धोवाला, झाझरा, नंदा की चौकी, प्रेमनगर में भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अजय, विकास कुमार वर्मा, अंकुल, नितिन अग्रवाल, तुषार पुंडीर, नमन गोयल, मंजू पुंडीर, ममता, रेणु तोमर, रेशमा, मीना, मधु, रीना, जोगेंद्र, शूरवीर चौहान, चैतन्य अनिल गौड़, संजय सहगल आदि शामिल रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment