(विकासनगर)बस्ती के लोगों को दी गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

  • 04-Oct-23 12:00 AM

विकासनगर,04 अक्टूबर (आरएनएस)। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधावर को बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन विकासनगर मंडल के कल्याणपुर में किया गया। जिसमें गरीबों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार व प्रवासी अधिकारी संतोष रावत ने सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात प्रदेश उपध्याक्ष कुलदीप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी गई हैं। जिसका सीधा लाभ गरीब तबके को लोगों को मिल रहा है। कहा देश प्रधानमंत्री हमेशा ही गरीबों के उत्थान के बारे में सोचते है। कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, जिससे अमजन को भी इसके बारे में पता चल सकें। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, नगरपालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, अमित डबराल, दीपक रोहिला, धर्मेंद्र ठाकुर, शुभम गर्ग, धीरेंद्र पटवाल, राकेश जॉन, रचिता ठाकुर, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment