(विकासनगर)बोनस में कटौती से यूजेवीएनएल के कर्मचारियों में आक्रोश
- 14-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
विकासनगर 14 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के यमुना घाटी स्थित विभिन्न विद्युत गृहों के कर्मचारियों ने विद्युत उत्पादन बोनस में कटौती पर रोष जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें पूर्व की भांति बोनस नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सोमवार को छिबरो विद्युत गृह, खोदरी विद्युत गृह, व्यासी परियोजना, इच्छाड़ी, डाकपत्थर बैराज व यमुना परियोजना मुख्यालयों (विद्युत भवन) में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्य एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि निगम के उच्चाधिकारियों के कुप्रबंधन से फिजूलखर्च करते हुए निगम के लाभांश को कम किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पूर्व की भांति उचित उत्पादन बोनस भुगतान किया जाए। ऐसा न होने पर कर्मचारी संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी। प्रदर्शनकारियों में गोपाल बिहारी, पंकज सैनी, नितिन तिवारी, अनुराग वर्मा, विनोद कश्यप, संजय राणा, राजेश तिवारी, राम चन्द्र, दीप चंद्र जोशी, कपिल देव नौटियाल, सतनाम, दिनेश बिष्ट, एके सिंह, याक़ूब अली, दिग्विजय सिंह रावत, महेंद्र चौहान, मनजीत सिंह तोमर, अरुण कुमार, आर.सी. जोशी, संतोष मतवाल, राजीव कुमार, भानु प्रकाश जोशी, सुभाष चंद्र,संजय कुमार सागर, योगेश धीमान, गोविंद, प्रेम प्रकाश, संजय सत्संगी, रितु पुलकित, माया तोमर, आस्था तोमर,सोनम, साक्षी, जगदीश जोशी, सुभाष, नरेश, जयपाल तोमर, बचन, नवीन चौहान, राकेश, सुनील कुमार, सुब्रत सिन्हा, राय शाहिद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...