(विकासनगर)वोट चोरी मामले को जनता के बीच ले जाएगी कांग्रेस
- 09-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
विकासनगर 9 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की गुरुवार को सहसपुर विधानसभा में शुरुआत की गई। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता तक पहुंची है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह भाजपा के इस हथकंडे को जनता के बीच लेकर जाएं, ताकि जनता इनके कारनामे का पता लग सके। सेलाकुई स्थित जय सिंह मेमोरियल हॉल में उन्होंने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें बूथ स्तर पर जाकर वोट चोरी को रोकना होगा। अपने कार्यकर्ताओं को जागरूक करना होगा। जिससे कि समय-समय पर कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का परीक्षण करते रहें। कांग्रेस नेता आयेंद्र शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से ही वोट चोरी करके ही सत्ता पर काबिज है। हाल के 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सहसपुर विधानसभा से लगभग 8000 मतों की चोरी की गई थी। चुनाव होने के बाद जब कार्यकर्ताओं की शिकायत आई कि उनके वोट काटे हुए हैं। तभी आंकड़ा 8000 के बाद चला गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पंवार ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राकेश नेगी, झाझरा प्रधान अर्जुन कुमार, संग्राम सिंह पुंडीर, सुरेश पाल, रमेश विश्वकर्मा, प्रेम सिंह, अशोक नेगी, विजयंत चौहान आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...