(विदिशा)करणी सेना द्वारा भुजरिया मिलन समारोह का आयोजन किया गया
- 24-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
विदिशा 24 अगस्त (आरएनएस)। रविवार को करणी सेना द्वारा भुजरिया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह से पहले करणी सेना का काफिला शहर की मुख्य सड़कों से गुजरा।इस दौरान सदस्य चारपहिया वाहनों की खिड़कियों और छतों पर बैठे दिखाई दिए। एक युवक द्वारा खुले में हथियार प्रदर्शित किया गया। पदाधिकारियों का कहना था कि वाहन धीमी गति से चल रहे थे और सुरक्षा का ध्यान रखा गया।भुजरिया मिलन समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं शामिल हुईं।प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि करणी सेना की पहले की 22 मांगों में अब दो नई मांगें जोड़ी गई हैं। भोपाल में पिछले आंदोलन के दौरान सरकार ने मांगें मानी थीं, लेकिन अभी तक पूरी नहीं की गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि अपनी मांगों को लेकर करणी सेना लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...