(विदिशा)कलेक्टर ने बुजुर्गों से राखी बंधवाई
- 09-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
विदिशा,09 अगस्त (आरएनएस)। रक्षाबंधन पर शनिवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बहनों से आश्रम में बहनों से राखी बंधवाई, बुजुर्ग माताओं के साथ भी यादगार पल बिताए। उन्होंने कहा बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।त्योहार की मिठास और अपनापन दोनों देखने को मिला। सुबह कलेक्टर अंशुल गुप्ता ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचे। वहां बहनों ने पारंपरिक तरीके से उनके हाथों पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ व सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। बदले में कलेक्टर ने भी बहनों को सम्मान और स्नेह से भरे उपहार भेंट किए।इसके बाद कलेक्टर वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्ग माताओं और महिलाओं से आत्मीयता के साथ हालचाल जाना। उन्होंने आश्रम में मौजूद स्वास्थ्य और देखभाल की सुविधाओं की जानकारी ली और बुजुर्ग महिलाओं से राखी बनवाई। इस दौरान माताओं ने भजन-कीर्तन गाकर माहौल को भावुक बना दिया।कलेक्टर ने भी उनके बीच बैठकर मंजीरे बजाए और भजनों का आनंद लिया। उन्होंने कहा बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही आश्रम प्रबंधन को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए, ताकि यहां रहने वाले बुजुर्ग खुद को परिवार का हिस्सा महसूस करें।
Related Articles
Comments
- No Comments...