(विदिशा)छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण,पुलिस की कार्य प्रणाली को समझा

  • 31-Oct-23 12:00 AM

विदिशा 31 अक्टूबर (आरएनएस)।सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने कोतवाली थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के कामकाज के तौर तरीकों के बारे में जाना। छात्राओं को थाने पर होने वाली एफआईआर, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई।ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क अधिकारी उपनिरीक्षक ज्योति परिहार ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध,पॉक्सो एक्ट, जे जे एक्ट के अंतर्गत घटित अपराधों के संबंध में जानकारी दी।साथ ही उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों के बारे में बताया। उन्हें नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोडऩे में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु सभी को जागरूक किया। इसके साथ ही भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, लड़के लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment