(विदिशा)मूकबधिर लड़की से छेड़छाड़ की,लोगों ने जमकर पीटा

  • 07-Dec-23 12:00 AM

विदिशा 7 दिसंबर (आरएनएस)। घर में घुसकर मूकबधिर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसका सिर मुंडवा दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पुलिस थाने ले गई।शहर के रामलीला इलाके में स्थित मीना समाज की धर्मशाला के पास रहने वाली एक लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक आए और उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गए और दरवाजा बंद करके उसके साथ छेडख़ानी करने लगे। घर के सामने ही परिजनों की दुकान थी। उन्होंने युवकों को घर में घुसते देखा लिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तभी एक युवक दरवाजा खोलकर भाग गया। दूसरा युवक भागने की फिराक में था। परिजनों ने दूसरे युवक को पकड़ लिया। नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि शराब के नशे में एक आरोपी एक घर में चला गया। दूसरा बाहर खड़ा रहा। घर के सामने ही परिवार की दुकान थी। उन्होंने देख लिया। इसके बाद परिवार और आसपास के दुकानदार घर में पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की। इसमें एक आरोपी भाग गया दूसरा पकड़ लिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी युवक का नाम रिंकू नामदेव परशुरा गांव का रहने वाला है जबकि राजकुमार आदिवासी हरगांव का रहने वाला है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment