(विदिशा)युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- 11-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
विदिशा 11 अगस्त (आरएनएस)। जिले के पठारी में रक्षाबंधन के दिन एक संपन्न परिवार का चिराग बुझ गया। 23 वर्षीय मनंजय रिछारिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।मनंजय अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाना जाता था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना से पहले उसने अपने बड़े भाई को फोन पर सोशल मीडिया व मोबाइल के पासवर्ड बताए। साथ ही अकाउंट में मौजूद पैसे भी ट्रांसफर किए।बड़े भाई ने अपने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पिता घर लौटे तो उन्होंने मनंजय को फांसी के फंदे पर लटकते देखा, तुरंत उतारकर गंभीर हालत में त्योंदा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के समय मनंजय घर में अकेला था। यह घटना रात की बताई जा रही है। मृतक के पिता और दादी शासकीय शिक्षक हैं। दादा संपन्न किसान हैं। बड़ा भाई भोपाल में रहता है। मां रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने गई थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...