(विदिशा)विदिशा की तीनों विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
- 15-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
विदिशा 15 अक्टूबर (आरएनएस)। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम है। जिसमें विदिशा जिले की 5 विधानसभा सीट में से कांग्रेस ने तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।कांग्रेस ने विदिशा विधानसभा सीट पर शशांक श्रीकृष्ण भार्गव पर दुबारा अपना भरोसा जताया है। शशांक भार्गव वर्तमान में विदिशा विधानसभा के विधायक थे। 2018 तक विदिशा विधानसभा पर भाजपा का कब्जा रहा था, शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने 2018 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुकेश टंडन को हराकर कब्जा किया था। विदिशा विधानसभा सीट पर 46 साल बाद कांग्रेस के खाते में आई थी।कांग्रेस ने शमशाबाद विधानसभा सीट पर 55 वर्षीय सिंधु विक्रम सिंह पर अपना भरोसा जताया है। सिंधु विक्रम सिंह 1994 में पहली बार सरपंच बने थे, पत्नी शमशाबाद कृषि उपज मंडी मंडी अध्यक्ष रहीं, उनके बाद दूसरी बार में खुद कृषि उपज मंडी अध्यक्ष थे। उनकी बहू जनपद अध्यक्ष रही है। वर्तमान में पत्नी और छोटा भाई जिला पंचायत सदस्य हैं।कांग्रेस से 59 वर्षीय पूर्व विधायक निशंक जैन को बासौदा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। निशंक छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। 2008 में मामा कंछेदी लाल के लिए प्रचार-प्रसार किया। कांग्रेस के बड़े नेताओं से अच्छे संबंधों के चलते वर्ष 2013 में कांग्रेस से टिकट मिला। वर्ष 2013 में भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रघुवंशी को 16159 वोटों के अंतर से हराया। 2018 में कांग्रेस से फिर से चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा प्रत्याशी लीना जैन से हार गए। इस बार फिर कांग्रेस ने निशंक जैन पर भरोसा जताया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...