(विष्णुगढ़)आदिवासी संथाल समाज के द्वारा आयोजित सोहराय महापर्व का हुआ शुभारंभ
- 10-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 10 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुम्भा सोहराय मैदान में गुरुवार को आदिवासी संथाल समाज के द्वारा आयोजित सोहराय महापर्व समारोह का हुआ आगाज। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रुप से दीपप्रज्वलित कर किया गया। इस महापर्व में मुख्य रूप से विष्णुगढ़, टाटीझरिया प्रखंड के आदिवासी शामिल रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि कहा कि फसल के उत्पादन में पशुओं का सहयोग होता है। इसलिए नए वर्ष में पशु धन का पूजा किया जाता है। सोहराय हमारी आदिवासी परंपरा है। शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। अब यह कार्यक्रम अपने-अपने गांव में पांच दिनों तक मनाया जाएगा। पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आदिवासी संस्कृति है और आदिवासी अपने मारंगबुरु और अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। इस पर्व में नया साल मंगलमय होने की कामना की जाती है। आदिवासी सीधे-साधे होते हैं, हमें प्रकृति के साथ जुड़कर रहना होगा। अपनी कुरितियो को छोड़ते हुए दूसरे की खूबियों को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृति को बचाए रखने के लिए अपनी परंपरा को कायम रखना होगा। अपनी बेटियों को शिक्षित बनाना होगा, तभी हम सबों का विकास होगा। कार्यक्रम के आयोजन से हमारी झारखंडी संस्कृति की पहचान बनी रहती है। कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को उत्साहित करने के लिए तथा आदिवासी संस्कृति को बढ़ाने के लिए सामूहिक नृत्य किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, गौरव पटेल, समाजसेवी हिरामन महतो, गुरु प्रसाद साव, सुशील महतो, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, समिति अध्यक्ष महादेव मुर्मू, मेहीलाल मरांडी, संझलु हांसदा, सिकंदर सोरेन, राजा राम बेसरा, राजेश मरांडी, छत्रु हांसदा, बंशीलाल सोरेन, मोहन हांसदा, मुखिया निर्मल कुमार, कुवँर हांसदा, दुलारचंद पटेल, लक्ष्मी कुमारी, गंगाधर महतो, महेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...