(विष्णुगढ़)इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमुनिया डैम में किया वनभोज का आयोजन
- 12-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल हुए शामिलविष्णुगढ़ 12 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत जमुनिया डैम में इंडिया गठबन्धन की समीक्षा बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड कॉंग्रेस अध्यक्ष अब्बास अन्सारी एवं संचालन झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने किया। वनभोज में विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो से आये इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा को लेकर अपने-अपने विचार रखे। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री सह पूर्व मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने हार की समीक्षा करते हुए कहा कि आजादी के बाद से एक समाज के इतने प्रत्याशी आज तक खड़े नही हुए, इसी में मतों का बिखराव हुवा। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राज्य में सरकार इंडिया गठबंधन की बनी है, सारा काम होगा। मैं चुनाव हारा जरूर हूं पर क्षेत्र नहीं, हमेशा जनता के बीच रहूंगा और आमजनों के लिए रात दिन तैयार हूं। जब कभी जरूरत पड़े आप सभी का काम जरूर होगा। उन्होंने कहा कि रात दिन जनता का काम किया हूँ, आगे भी करूँगा। पूर्व मंत्री ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से आम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा कि माण्डू विधानसभा क्षेत्र में एक से डेढ़ वर्ष के अंदर पुन: चुनाव होगा आप तैयार रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में लगातार काम करने की बात कहते हुए नव वर्ष की बधाई दी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो पूर्व जिलाध्यक्ष शम्भू लाल यादव, टेकोचन्द महतो, जानकी शर्मा, सुरेंद्र मिश्र, देवकी महतो, कांग्रेस जिला महासचिव रामजन्म राय, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, संजय प्रजापति, मुखिया उत्तम कुमार महतो, छोटेलाल बेसरा, गंगाधर महतो, अनिल कुमार राय, रामचंद्र यादव, गुरु प्रसाद साव, हिरामन महतो, महादेव मंडल, महताब हुसैन, चुन्नूलाल सोरेन, छोटीलाल साव, घनश्याम पाठक, गणपति स्वर्णकार, जगदीश वर्मन, विश्वजीत कुमार कसेरा, नासिर अंसारी, अनुराग बर्मन, पूरण महतो, किशोर यादव, सुरेंद्र यादव ,महेंद्र महतो, बासुदेव महतो, अख्तर अंसारी, गुलाब राम, अम्बिया देवी, उमा देवी समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...