(विष्णुगढ़)उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पारटाड़ की अध्यक्ष मंजू कुमारी चुनी गई
- 23-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 23 दिसंबर (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत अचलजामो उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पारटाड़ में वार्ड सदस्य गीता देवी की नेतृत्व में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारह सदस्यों का चयन किया गया। पर्यवेक्षक अरुण कुमार गोस्वामी थे। सर्व सहमति से मंजू कुमारी विद्यालय के अध्यक्ष चुनी गई, वही संजोजिका सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष मंगर डोम का चयन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका गीता शर्मा, भोला सोनी, संजू देवी, भोला साव, छात्रधारी ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...