(विष्णुगढ़)करगालो एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चंद्रनाथ भाई पटेल ने किया झंडोत्तोलन

  • 27-Jan-25 12:00 AM

विष्णुगढ़ 27 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत करगालों एंजेल्स पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रनाथ भाई पटेल एवं विष्णुगढ़ मध्य जिप सदस्य शेख तैयब उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रनाथ भाई पटेल के द्वारा झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के पश्चात श्री पटेल ने कहा कि आज संविधान को अछूण बनाए रखने की जरूरत है, भारत का संविधान पर हमें गर्व है कि दुनिया में सबसे मजबूत संविधान है। गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का दिन है। इस दिन देशभक्ति की भावना हम सभी की दिलों में जागृत होती है। जिसमें देश के गौरवशाली इतिहास को याद किया जाता रहा है। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर विष्णुगढ़ मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक द्वारिका महतो सहित कई समाजसेवी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment