(विष्णुगढ़)चरअम्बा गोविंदपुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की अध्यक्ष अनीता देवी चुनी गई
- 20-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 20 दिसंबर (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चरअम्बा गोविंदपुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय विष्णुगढ़ में शुक्रवार को प्रबंधन समिति पूर्णगठन हेतु आमसभा का आयोजन प्रखंड उपप्रमुख सरयु साव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष के रूप में अनीता देवी का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष कौशल्या देवी,संजोजिका जयंती देवी का चयन किया गया। मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविंदपुर के शिक्षक शंभू प्रसाद उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में अनीता देवी, अंजू देवी, मीना देवी, पूनम देवी, रेणु देवी, हेमंती देवी, जयंती देवी, अनीता देवी, कुंती देवी, शोभा देवी, कौशल्या देवी, रोहिणी देवी, ललिता देवी सारो देवी, दरिया देवी समेत काफी संख्या मेंअन्य लोग भी मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...