(विष्णुगढ़)झारखंड आंदोलनकारियों ने मनाया झारखंड आंदोलनकारी दिवस
- 03-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
-अपने हक एवं अधिकार के लिए जारी रहेगा आंदोलन: महमूद आलमविष्णुगढ़ 3 जनवरी (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी के अग्रणी योद्धा जयपाल सिंह मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारी दिवस मनाया गया एवं अहम बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आंदोलनकारी के हित में किए गए वादों को सरकार भूल चुकी है। अब आंदोलन के जरिए ही अपना अधिकार लेना आवश्यक है। चुनाव के पहले झारखंड की मिट्टी से आंदोलनकारी को हमदर्द बनाकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कहा गया था कि हम सभी को समान रूप से पेंशन देने के साथ-साथ आंदोलनजारी के हित में काम करेंगे, लेकिन चुनाव के पूर्व भी कुछ नहीं किया गया और चुनाव बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बैठक में सरकार से पांच मुख्य मांगें रखी गई जिनमें सरकार झारखंड आंदोलनकारी के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को समान रूप से राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजी-रोजगार नियोजन 100त्न गारंटी एवं सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपए दे, विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा दिया जाए, विष्णुगढ़ पुलिस अनुमंडल मुख्यालय विष्णुगढ़ में स्थापित किया जाए, चिन्हित आंदोलनकारी को अबुआ आवास दिया जाए एवं चिन्हित आंदोलन कार्यों को मुफ्त बिजली दिया जाए शामिल हैं। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सचिव महमूद आलम ने कहा कि जैसे हम लोग झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में शामिल हुए थे, अपने हक अधिकार की लड़ाई में हम सभी आंदोलनकारी एक हैं और अपने अधिकार के लिए आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद प्रसाद ने किया जबकि संचालन घनश्याम पाठक के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हेमलाल साव, सुनील कुमार सिंह, करीमुद्दीन अंसारी, भुनेश्वर यादव, करीम खान, अजय साव, मेघवाल शाह, मजबूर अंसारी, द्वारीका महतो, इसराफ अंसारी, कुर्बान अंसारी, साबिर अंसारी, अकबर अली, अलीमुद्दीन, बाबूलाल कुमार, जगन्नाथ महतो, नोनू गोपाल, कुलदीप रविदास, देवनाथ महतो, सब बेनीवाल महतो, धनपत महतो, धर्मवीर यादव, नागेंद्र प्रसाद, लोकनाथ यादव, माधव महतो, प्रेम कुमार, वासुदेव महतो, मुन्नी महतो, रामकिशोर महतो, गणेश शाह, गांगो महतो, मोहम्मद इमरान अंसारी, कर्म महतो, सुंदर राम, सरस्वती देवी समेत सैकड़ो की संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए।
Related Articles
Comments
- No Comments...