(विष्णुगढ़)त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

  • 22-Jan-25 12:00 AM

-प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर 10 सूत्री मांगों के साथ दिया गया धरनाविष्णुगढ़ 22 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में परिसर स्थित धरना स्थल में बुधवार को पंचायती राज सरकार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ ने प्रखण्ड कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा विष्णुगढ़ थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर विष्णुगढ़ प्रमुख जैबुन निशा की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विष्णुगढ़ मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने किया। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ द्वारा आहत एक दिवसीय धरना के माध्यम से दस सूत्री माँगे, जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का संवैधानिक अधिकारों में हस्तक्षेप बंद किया जाय,विष्णुगढ़ को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिया जाय, अंचल सह प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद किया जाय, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में लंबित आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र किया जाय, विष्णुगढ़ अंचल के सभी मौजा का जो खतियान ऑनलाइन नहीं है उसे यथाशीघ्र ऑनलाइन किया जाय, अंचल कार्यालय में शिविर लगाकर सभी रैयतों का लंबित रसीद दाखिल खारिज एवं दस्तावेजों को डिजिटलाइज किया जाय, पेंशनधारियों की रुकी हुई राशि को जल्द से जल्द भुगतान किया जाय, पेंशन से संबंधित लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र स्वीकृत कर ऑनलाइन किया जाय, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम 2011 का सख्ती से पालन किया जाय, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय शामिल हैं। वही इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा ने कहा कि हम चुने हुए जनप्रतिनिधि है,अधिकारी हमारे कार्यक्षेत्र में भी हस्तक्षेप कर हमारे कार्य मे बाधा पहुँचाते है,जिस वजह से हम आमजन का कार्य नही कर पाते। अगर ऐसे ही चलता रहा तो हम सब आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जवाबदेही इन अधिकारियों की होगी। मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने कहा कि मुख्यत: प्रखण्ड में तीन कार्यालय प्रखण्ड कार्यालय,अंचल कार्यालय तथा थाना जहाँ आमलोगों के कार्य बिना चढ़ावे के टस से मस नही होता। अधिकारियों को हम सब जनप्रतिनिधियों की ओर से चेतावनी है,जल्द अपने रवैये में सुधार कर लें, नही तो बड़े आंदोलन और हुक्का पानी बंद को तैयार रहे। महामहिम राज्यपाल के नाम से अपनी मांगों को रखते हुए विष्णुगढ अंचलाधिकारी के माध्यम से माँग पत्र सौपा गया। एकदिवसीय धरना में मुख्य रूप से मुखिया संघ सचिव निर्मल कुमार, मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, किशोर कुमार मंडल, मुखिया लक्ष्मी कुमारी, रीता देवी, हेमन्ती देवी, राजेन्द्र मण्डल, पंसस महताब हुसैन, विनोद सोरेन, घनश्याम पाठक, बहराम हांसदा, शिबू सोरेन, अनुप कुमार, माही पटेल, छोटी शर्मा, शाहिद अंसारी, राजो देवी, बेलाल अंसारी, तापेश्वर रजक, कैलाश महतो, इबरार अंसारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment