(विष्णुगढ़)पंचायत सचिवालय गाल्होवार के प्रांगण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

  • 27-Jan-25 12:00 AM

विष्णुगढ़ 27 जनवरी (आरएनएस)। प्रखण्ड अन्तर्गत गाल्होवार पंचायत सचिवालय, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र एवं राजकीय उच्च विद्यालय गाल्होवार में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गाल्होवार पंचायत सचिवालय और उपस्वास्थ्य केंद्र में मुखिया श्रीमती मंजू देवी ने 76वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गान के साथ भारत माता की जय, माहत्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई एवं सभी वीरों का जयकारा लगाया गया। मौके पर वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंचायत सचिव जगनारायण राम, पंसस प्रतिनिधि लखन महतो, पंसस प्रतिनिधि गणेश साव, जागेश्वर राम, डेगलाल महतो प्रज्ञा केंद्र संचालक, डॉ0 नेमचंद महतो, किशोर कुमार शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, एएनएम यशोदा देवी, पुनिता देवी, प्रिंस कुमार सीएचओ, स्वास्थ्य सहिया साथी, आंगनबाड़ी केंद्र सेविका रेखा देवी, अंजू देवी, निर्मला देवी (जलसहिया), वार्ड सदस्य सुनीता देवी एवं सभी माताएं-बहने उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment