(विष्णुगढ़)फाराचांच निवासी वेद प्रकाश रंजन का आईआईटी जम्मू के फैकल्टी में हुआ चयन
- 06-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 6 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ के फाराचांच निवासी डॉ0 वेद प्रकाश रंजन को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू (आईआईटी जम्मू) के द्वारा फैकल्टी में चयनित किए जाने पर प्रस्ताव पत्र भेजा गया। प्रस्ताव पत्र के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू (आईआईटी जम्मू) के निदेशक डॉ0 मनोज सिंह गौड़ ने वेद प्रकाश रंजन को सुचित किया कि संस्थान के चयन समिति द्वारा उनके फैकल्टी सदस्य के आवेदन को चयनित किया गया। इसके अलावा श्री गौड़ ने चयन समिति की बैठक में वेद प्रकाश रंजन से हुई बातचीत को महत्वपूर्ण बताते हुए व्यापक फैकल्टी चयन प्रक्रिया में श्री रंजन की प्रतिबद्धता की सराहना भी की और कहा कि यह प्रशंसा योग्य है कि आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्हें हम एकेडमी परिप्रेक्ष्य में स्वागत करना चाहते हैं, यह हमारे संस्थान की शैक्षिक और अनुसंधान की आकांक्षाओं के साथ आपके साथ मेल खाने का प्रमाण है। इसके साथ ही सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रनाथ भाई पटेल ने चयनित होने पर वेद प्रकाश रंजन को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विष्णुगढ़ प्रखंड के लिए अत्यंत गर्व की बात है, हमारे क्षेत्र से आईआईटी जैसे बड़े प्रतिष्ठित संस्थान में फैकल्टी के रूप में किन्हीं का चयन हुआ है।
Related Articles
Comments
- No Comments...