(विष्णुगढ़)बड़कागांव से बाबाधाम तक पैदल यात्रा पर निकले कांवरियों का विष्णुगढ़ में भव्य स्वागत
- 13-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
स्थानीय लोगों ने किया जलपान व विश्राम की व्यवस्था, बाबा बासुकीनाथ तक पहुंचाएंगे 21-21 लीटर गंगाजलविष्णुगढ़ 13 जुलाई (आरएनएस)। बड़कागांव के नापो खुर्द स्थित मुरली पहाड़ धाम से जल लेकर बाबाधाम की ओर पदयात्रा पर निकले कांवरियों का भव्य स्वागत विष्णुगढ़ में किया गया। कृष्णा कुमार, बबलू कुमार, रंजन कुमार और सागर कुमार सहित कांवरियों के जत्थे का स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और जलपान व विश्राम की व्यवस्था कर उन्हें सम्मानित किया। कांवरियों ने बताया कि वे 7 जुलाई से यात्रा पर हैं और प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए रात में विश्राम करते हैं। यह जत्था लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सुल्तानगंज, देवघर होते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचेगा। प्रत्येक कांवर में 21 लीटर गंगाजल है, जिसे वे बाबा को अर्पित करेंगे। स्थानीय वर्णिका ट्रेडर्स के संचालक वरुण कुमार और रवि सिंह ने कांवरियों के स्वागत में अहम भूमिका निभाई। कांवरियों ने विष्णुगढ़ में कुछ समय विश्राम कर जलपान किया और फिर बगोदर की ओर अपनी अगली यात्रा के लिए प्रस्थान किया, जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था है।
Related Articles
Comments
- No Comments...