(विष्णुगढ़)भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने पथ निर्माण हेतु बीडीओ को सौंपा पत्र

  • 10-Jan-25 12:00 AM

विष्णुगढ़ 10 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ के भाजपा नेता सह समाजसेवी राजू श्रीवास्तव ने विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को मनरेगा योजना से मिट्टी मोरम पथ निर्माण कार्य को लेकर आवेदन पत्र सौंपा है। दिए गए आवेदन पत्र में बताया गया है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा, भेलवारा एवं मडमो पंचायत अंतर्गत कुछ वार्डों में सड़कों की स्थिति काफी दयनीय एवं जर्जर है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय सड़क में जगह-जगह पर जलजमाव होने से काफी कठनाई होती है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि जनहित की समस्या को देखते हुए मनरेगा योजना के तहत मिट्टी मोरम से पथ का निर्माण कार्य शुरू किया जाय, जिसमे चेडरा पंचायत के गोविंदपुर रोड कालीकरण पथ से बबलू साव एवं बद्री साव के घर तक मिट्टी मोरम पथ का निर्माण, पटेल नगर से लेकर किट्टी महतो के घर तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण, चलंगा पुराना स्कूल से लेकर बिरहोर टोला तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण, वही भेलवारा पंचायत के गोलगो में टोला सियारी में बालेश्वर महतो के घर से ट्रांसफार्मर तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण, गोलगो में नुनु महतो के घर से धनपत महतो के घर तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण, गोलगो में डिली महतो के घर से कपसा स्थान तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण, मडमो पंचायत के चेतलाल महतो के घर से लेकर जरलाही मंडई तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण, शिव मंदिर से लेकर सूरज तुरी के घर तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण एवं नागेश्वर यादव के घर से लेकर केवल राम के घर तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण शामिल हैं। पत्र की एक प्रतिलिपि उपायुक्त हज़ारीबाग एवं उपविकास आयुक्त हजारीबाग को भी दिया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment