(विष्णुगढ़)भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल ने सदस्यता अभियान हेतु की बैठक
- 18-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 18 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल ने बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल एवं संचालन महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने किया। प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि हज़ारीबाग सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, प्रभारी मिथलेश कुमार पाठक तथा मंडल सदस्यता संयोजक डोमन गुप्ता की मौजूदगी में कामकाजी बैठक प्रारम्भ की गई। सर्वप्रथम हज़ारीबाग सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा का मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार बर्णवाल उर्फ दीपू भाई समेत मंडल पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। आयोजित कार्यशाला में प्रभारी मिथलेश कुमार पाठक ने सदस्यता अभियान के बारे में मडंल पदाधिकारियों, मंच मोर्चा के अध्यक्षो, शक्तिकेन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी संयोजक डोमन गुप्ता सह संयोजक गौतम भारती, जीवन सोनी को सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया जाना है। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 22 दिसम्बर 2024 से की जानी है। शक्तिकेन्द्र में 200 सदस्यो को जोडऩा है। 23-24 दिसम्बर को मंडल के प्रत्येक बूथो में जाकर भाजपा से जुडऩे हेतु इच्छुक लोगो को भाजपा का सदस्य बनाना है। 25 दिसम्बर 2024 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस बूथो पर जाकर मनाना है। इस दिन श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देते हुए अधिक से अधिक लोगो को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाना है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, शम्भूनाथ पाण्डेय, शंकर प्रसाद बर्मन, उपाध्यक्ष प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा, राकेश वर्मा उर्फ डब्लू सोनी, मंडल मंत्री राजेश सोनी, सुनील अकेला, राजू श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, अनूप कुमार कसेरा, बिनोद गुप्ता, कुन्दन वर्मा, अरविंद लाहकार, राजेश प्रसाद, शशि लाहकार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, तालेश्वर यादव, वकील सिंह, अशोक कुमार, जयनाथ साव, सुखदेव मंडल, रंजीत कुमार, राजू साव, सुरेश रजवार, अनुभव भारती, तिलेश्वर साव, मुन्ना सिंह, सुबोध कुमार, सुरेश कुमार दास, सुरेश रवानी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...