(विष्णुगढ़)रा0 म0 विद्यालय अंचलजामो में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न
- 19-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 19 दिसंबर (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत अंचलजामो पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय अंचलजामो में दिनांक 19 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि तापेश्वर रजक की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया गया। चुनाव के उपरांत प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद हेतु जागेश्वर पासवान का चयन किया गया, उपाध्यक्ष के लिए पूजा देवी का चयन किया गया और प्रिया देवी को संयोजिका के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा प्रबंधन समिति के सदस्य के रुप में सुजित कुमार सोनी, कुलदीप साव, ईन्द्रदेव प्रसाद, प्रदीप गोस्वामी, बबीता देवी, रीना देवी, मीना देवी इत्यादि का चयन किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...