(विष्णुगढ़)विष्णुगढ़ के बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे मांडू विधायक तिवारी महतो
- 20-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 20 जनवरी (आरएनएस)। माण्डू विधानसभा विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो सोमवार को विष्णुगढ़ बाजारटांड़ स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा माण्डू विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने विद्यालय में विभिन्न प्रकार के समस्याओं से अवगत कराया गया। इसके अलावा विद्यालय में सुख गए सीसम के पेड़ के बाबत कहा गया कि कभी भी गिर सकता है, जिससे अनहोनी की आशंका से इनकार नही किया जा सकता। पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखकर दिया गया है, पर स्वीकृति नही मिलने से वृक्ष काटा नही जा रहा है। मौके पर उपस्थित माण्डू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने सभी समस्याओं को गौर से सुनने के बाद त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि विद्यालय के सभी समस्याओं का निराकरण मेरे द्वारा कर दिया जाएगा। मौके पर आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार मण्डल, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मण्डल, महादेव देहाती, दिनेश कुमार, राजदेव प्रसाद, मनोज कुमार, पवन कुमार, रविभूषण सिंह, मंजू कुमारी, शालिनी गुप्ता, शुभम प्रसाद आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...