(विष्णुगढ़)विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
- 15-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, गांव-गांव तक कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वानविष्णुगढ़ 15 जुलाई (आरएनएस)। मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित झामुमो कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की। इस अवसर पर मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।जेपी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हीं के बल पर कांग्रेस को गांव-गांव तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर प्रवास कर पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी गांव में कार्यकर्ता उन्हें बुलाएंगे तो वे वहां जरूर जाएंगे।जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि संगठन छोटा जरूर है लेकिन जिम्मेदारी बड़ी है। उन्होंने कहा कि नए और पुराने दोनों तरह के कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार में उचित स्थान दिया गया है। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। बैठक में दो उपाध्यक्ष, नौ महासचिव और तीन मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में सोमर महतो और रामजन्म राय, जबकि महासचिव के रूप में कमरूल अंसारी, परमेश्वर महतो, गुलाब राम, जगदीश प्रसाद वर्मन, बंटी मिश्रा, हेमलाल साव, रामलाल सोरेन, जाकिर हुसैन और महेंद्र राम को जिम्मेदारी दी गई।मंडल अध्यक्ष के रूप में उत्तम महतो (पूर्वी मंडल), त्रिवेणी नायक (मध्य मंडल) और हीरामन महतो (पश्चिमी मंडल) को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूल माला और पार्टी के पट्टे के साथ किया गया।जिला सेवा दल के अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस को और मजबूत करेंगे। बैठक में सुरेन्द्र मिश्र, गुरु प्रसाद साव, महादेव मंडल, महेंद्र कुमार महतो, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, मिथलेश शर्मा, गणपति स्वर्णकार, मि_ू यादव, शिवप्रसाद लाहकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...