(विष्णुगढ़)विष्णुगढ़ प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने वन भोज कर बैठक की

  • 09-Jan-25 12:00 AM

विष्णुगढ़ 9 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने कोनार डैम परिसर में वन भोज सह प्रखंड, अंचल में सुधारवादी कार्यक्रम चलाने को लेकर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा के द्वारा किया गया, जबकि संचालन मुखिया संघ के सचिव निर्मल कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विष्णुगढ़ प्रखंड सह अंचल और थाने में व्याप्त भ्रष्टाचारी को सभी लोगों को साथ मिलकर हटाना पड़ेगा, साथ ही प्रतिनिधियों के मान-सम्मान, हक और अधिकार की लड़ाई लडऩी होगी। विष्णुगढ़ प्रखंड को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलाने हेतु चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने भी अपने विचारों को विस्तार से रखकर विष्णुगढ़ प्रखंड को चारागाह बनने पर रोक लगाने की बात कही। लोगों ने एक साथ मिलकर प्रखंड अंचल में जो पदाधिकारी अपने नीतियों में सुधार नहीं करेंगे वैसे पदाधिकारी को सबक सिखाने की मुहिम चलाने की बात की। लोगों ने व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन किसी भी ग्रामीणों का काम बगैर पैसे का नहीं होता है, वह अंचल का हो या प्रखंड का या थाने में डायरी मेंटेनेंस करने का, सभी में पैसों का खेल चल रहा है। इससे हम सभी प्रतिनिधि अपमानित होते हैं। अगर समय रहते पदाधिकारीओं में बदलाव नहीं आता है तो हम लोग 18 जनवरी को धरना प्रदर्शन के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपेंगे, उसके बाद भी परिवर्तन नहीं दिखा तो विवश होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तालाबंदी तक करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। बैठक में मुखिया तपेश्वर रजक, हेमंती देवी, कुंवर हांसदा, कुंती देवी, राजेंद्र मंडल एवं पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक, मुन्नी देवी, अजय मंडल, बहाराम हंसदा, रांजो देवी, महेश महतो, अनिता देवी एवं त्रिस्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment