(शिमला)एचपी विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा के विधायकों को प्रशिक्षित करेंगे
- 14-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
शिमला 14 फरवरी (आरएनएस) । हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को हरियाणा विधानसभा के विधायकों के 2 दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिविन्यास कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नवनिर्वाचित विधायकों को उनके व्यवहार, लोकतांत्रिक परम्पराओं, समय का सदुपयोग एवं सदन की मर्यादाओं से अवगत करवाना है। यानी कुल मिलाकर इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायकों को उनके दायित्वों एवं कत्र्तव्यों के प्रति प्रशिक्षित एवं सचेत करना है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन-2 के संयोजक भी हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर राज्य शामिल हैं।इस अवसर पर संचार एवं सूचना प्रोद्यौगिकी समिति के अध्यक्ष डा. निशिकान्त दुबे, लोकसभा सचिवालय के पूर्व संयुक्त सचिव रविंद्र गरिमेला तथा संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव डा. सत्य प्रकाश भी विधायकों को संबोधित कर राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) तथा संसदीय विशेषाधिकार से अवगत करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण तथा विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा लोकसभा सदस्य डा. रवि शंकर प्रसाद को भी इस कार्यक्रम के लिए न्यौता दिया गया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...