(शिवपुरी)खेत से 13 किलो हरा गांजा जब्त
- 23-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
शिवपुरी 23 जून (आरएनएस)।जिले की खनियाधाना पुलिस ने गांजा खेती का भंडाफोड़ किया है। नदनवारा गांव में एक खेत से 13 किलो 300 ग्राम हरा गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी भैयासाहब उर्फ गनपत यादव को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि नदनवारा निवासी भैयासाहब अपने मकान के पीछे खेत में गांजे की खेती कर रहा है। पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ा गया।पुलिस को खेत की तलाशी में 17 गांजे के हरे पौधे मिले। इनका कुल वजन 13 किलो 300 ग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले तीन साल से गांजे की खेती कर रहा है। वह गांजा सुखाकर पुडिय़ा बनाता और बेचता था। आरोपी के पास गांजा उगाने और रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दंडनीय है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 300/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...