(शिवपुरी)महिला और पार्षद के बीच बहस के दौरान भड़की आग दोनों बुरी तरह झुलसी

  • 29-May-25 12:00 AM

शिवपुरी 29 मई (आरएनएस)। विवाद के दौरान भड़की आग से बीजेपी की महिला पार्षद और एक अन्य महिला बुरी तरह झुलस गईं। पार्षद (वार्ड-27) सुमन बाथम 20त्न तक झुलसी हैं और खतरे से बाहर हैं। वहीं, न्यू दर्पण कॉलोनी की रहने वाली रानी नामदेव करीब डेढ़ मिनट तक जलती रही। वो करीब 95त्न झुलस गई हैं। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजा गया, जहां से रानी को ग्वालियर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक रानी नामदेव ऑटो रिक्शा से पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची थी। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस हो रही थी। दोनों के बीच झड़प हुई। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गईं। पार्षद सुमन बाथम जलते हुए भागी।शोर सुनकर परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। पेट्रोल से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि पेट्रोल कहां से आया और आग कैसे लगी।घटना के समय पार्षद सुमन बाथम के पति राजू बाथम घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मैं कमरे में सो रहा था, बाहर क्या हुआ मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, फिजिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।एसआई देवराज सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। घटना में गंभीर रूप से झुलसी रानी नामदेव अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। उसका परिवार भी ग्वालियर में उसके साथ है। रानी के बयान के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। रानी नामदेव हाउसवाइफ है। उसका पति ऑटो चालक है। सूत्रों के मुताबिक रानी और पार्षद पति राजू के बीच पिछले 15 सालों से दोस्ती है। राजू ने ऑटो दिलाने और एक बेटी की शादी में मदद की थी। रानी का पति के साथ मंगलवार की शाम विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह रानी पार्षद के घर पहुंची थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment