(श्रावस्ती)कोतवाली भिनगा में पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया
- 28-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
श्रावस्ती 28 सितंबर (आरएनएस )। पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती राहुल भाटीÓ के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पर Óमिशन शक्ति फेज-5Ó के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि Óमिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना हैÓ, ताकि आप लोग आत्मनिर्भर बनें और सुरक्षित वातावरण में अपने जीवन को सशक्त तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और महिला अपराधों में कमी लाने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में महिलाओं को Óमहिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्पलाइनÓ सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को किसी भी समस्या या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने की प्रेरणा दी। महिलाओं को Óआत्मरक्षा, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से बचावÓ के उपाय समझाए गए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। पुलिस विभाग हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संवादात्मक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने Óमिशन शक्ति केंद्रÓ के कार्यों और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में महिलाओं की समस्याओं का निवारण त्वरित सहायता के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत शासन की योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा सेवाओं से संबंधित Óपंपलेट का वितरणÓ भी किया, ताकि महिलाओं तक यह महत्वपूर्ण जानकारी सीधे पहुँच सके।
Related Articles
Comments
- No Comments...