(श्रावस्ती)जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु दिया निर्देश
- 26-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
श्रावस्ती 26 सितंबर (आरएनएस )। जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में राजकीय बालिका इंटर कालेज के कक्षा-12 की छात्रा अंकिता यादव को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने डाक फाइलों पर हस्ताक्षर भी किया तथा जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को भी सुना।जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना है। जिसके तहत आज जिले की मेधावी छात्राओं को बुलाकर उच्च पदों पर आसीन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जो अभी हमारी नई युवा पीढ़ी है, जो स्कूली शिक्षा में अध्ययनरत है, उन्हें इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने यह भी कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढेगा। लोगो में जो लड़का और लड़की के बीच असमानता की भावना है, उसे समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। और यह बताना होगा कि बेटिया भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है, उन्हें बिना भेदभाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
Related Articles
Comments
- No Comments...