(श्रावस्ती)जिलाधिकारी ने चौपाल में सुनी जन समस्यायें, निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश

  • 01-Nov-23 12:00 AM

श्रावस्ती 1 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री के मंशानुसार जिले में ÓÓप्रशासन आपके द्वारÓÓ कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड जमुनहा अन्तर्गत आदर्श इण्टर कालेज में वृहद जन चैपाल का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा एवं जिलाधिकारी ने फीता काटकर, मां सरस्वती जी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड, दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल तथा क्षय रोगियों को पोषण किट भी प्रदान किया। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। चैपाल में जिलाधिकारी के समक्ष कई फरियादी उपस्थित होकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगों को सहायक उपकरण, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाये जाने से सम्बन्धित गुहार लगायी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों को अपने स्टालों पर ले जाएं और इनका रजिस्टेऊशन करायें तथा पात्रता का सत्यापन कर इन्हें लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि गांव के विकास के लिए देश एवं प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, इसलिए पात्रजनों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस चैपाल का आयोजन किया जा रहा है, ताकि गांव के विकास के साथ-साथ पात्रों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। यदि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से अछूता है तो उसे जोड़ा जा सके और उसे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए जनता की प्रत्येक समस्याओं के निस्तारण के लिए ÓÓप्रशासन आपके द्वारÓÓ कार्यक्रम के तहत जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा चैपाल में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि फरियादियों की हर समस्याओं को पंजिका में सूचीबद्ध किया जायेगा और सत्यापन कराकर पात्रता के आधार पर उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा, ताकि आम जनमानस को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए बार-बार जिला, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होने बताया कि अब ÓÓप्रशासन आपके द्वारÓÓ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकास खण्डों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपने स्टाफ के साथ स्वयं मौजूद रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होन कहा कि चैपाल में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से अछूता न रहने पाये। चैपाल में आने वाले सभी आवेदनों की जांच कर पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ग्राम वासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि चैपाल में जो भी जनता की समस्याएंध्शिकायतें आयी है, उनकों सूचीबद्ध किया जाए और जिन शिकायतों का तत्काल निराकरण हो सकता है, उसे निस्तारित कर दिया जाए। ऐसी शिकायतें जिनका मौके से निस्तारित कराना सम्भव नही है, उनकी निस्तारण की कार्यवाही आज से ही प्रारम्भ कर दी जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की पेंशन, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान सम्मान निधि या अन्य किसी भी विभाग से सम्बन्धित कोई समस्या है या सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से व्यक्ति वंचित है और वह पात्रता की श्रेणी में आता है, तो वे अपनी समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारित करा सकते है। जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होने कहा कि ग्राम वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय या सम्बन्धित अधिकारियों के पास जाने में कई प्रकार की दिक्कतें होती थी, जिसको ध्यान में रखते हुए इस चैपाल का आयोजन कर सभी अधिकारियों को एक साथ उपस्थित किया गया है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। इसके अलावा प्रमाण पत्र आदि से सम्बन्धित जो भी समस्याएं है, उनकों यहीं पर निस्तारित किया जायेगा।इस दौरान ब्लाक प्रमुख शिवम जायसवाल ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जो गांवों में जन चैपाल लगाने की पहल की गई है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे निश्चित ही सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। इस दौरान चैपाल में क्रमबद्ध तरीके से सभी विभागों के स्टाल लगाये गये। जिसका अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने अवलोकन भी किया। जिसमें हेल्प डेस्क, चिकित्सा विभाग, जनसेवा केन्द्र, श्रम विभाग, पूर्ति विभाग, बैंक आधार अपडेशन, ईकेवाईसी कार्य, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा, डी0डी0आर0सी0, होम्योपैथिक सहित अन्य तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा स्टाल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशन से सम्बन्धित जिन लाभार्थियों की पेंशन नहीं मिल पा रही है, उनके सभी आवश्यक अभिलेखों को प्राप्त कर लिया जाए और सत्यापन के उपरान्त आनलाइन रजिस्टेऊशन आदि की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा व ए0एन0एम0 द्वारा घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक भी किया जाए।चैपाल के दौरान पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण, प्रोवेशन विभाग, श्रम विभाग, जन सेवा केन्द्र एन0आई0सी0, पूर्ति विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग प्राप्त शिकायतेंध्आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका उन्हें सूचीबद्ध कर अग्रेतर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा चैपाल में पशुओं का ईलाज किया गया, उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण एवं कृषकों को बीज के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों का ईकेवाईसी, भूलेख अंकन एवं किसानों का नया पंजीकरण किया गया। होम्योपैथिक विभाग द्वारा मरीजों का परीक्षण कर दवाईयां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। चैपाल के दौरान अपरान्ह 03.30 बजे खबर लिखे जाने तक विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 1583 आवेदनध्शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 1218 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तथा अन्य अवशेष आवेदनो को सत्यापन कराकर पात्रता के आधार पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment