(श्रावस्ती)महानवमी पर हवन व कन्या पूजन से गूंजा श्रद्धा का माहौल

  • 01-Oct-25 12:00 AM

श्रावस्ती 1 अक्टूबर (आरएनएस )। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर जिले में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। नगर व ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भक्तों ने पारंपरिक विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के साथ 108 आहुतियां दी गईं। इस आयोजन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और पवित्र हो उठा। भंगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों पर कन्या पूजन की परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई गई। स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां के नौ रूपों का प्रतीक मानी जाने वाली कन्याओं को बुलाकर उनके पैर, शुद्ध जल से धोए। इसके बाद कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर तिलक किया गया और आसन पर बिठाकर विशेष भोजन दृ पूरी, हलवा और चने दृ का भोजन कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दक्षिणा भेंट कर पुण्य अर्जित किया। महानवमी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत हवन और कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भक्तों का विश्वास है कि इससे जीवन में सुख, समृद्धि, संतान सुख, उत्तम स्वास्थ्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह पर्व सामाजिक समरसता और नारी शक्ति के सम्मान का भी संदेश देता है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment