(श्रावस्ती)मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
श्रावस्ती 1 अक्टूबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस लाइन लवकुश सभागार में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने हेतु सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह और संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 मिश्री लाल वर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, योगा डांस और स्ट्रीट प्ले प्रस्तुत किए गए। वामा सारथी परिवार के छोटे बच्चों ने ÓÓबेटियांÓÓ और ÓÓओ री चिरैयाÓÓ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय आश्रम पद्धति की छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित योगा डांस, तथा गुलिस्ता फाउंडेशन एनजीओ की बालिकाओं द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित स्ट्रीट प्ले प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षियों द्वारा भी मिशन शक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो द्वारा मिशन शक्ति वीडियो और जिले में किए गए कार्यों का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। इसके पश्चात, जनपद में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं विभिन्न विभागों जैसे एनजीओ, अध्यापिकाएं, स्वयं सहायता समूह, जिला मिशन समन्वयक, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिलाओं को मोबाइल फोन और सिम कार्ड वितरित किए गए, ताकि वे जिले की सभी महिलाओं से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर सकें। यह पहल महिलाओं के लिए सशक्त और त्वरित संचार माध्यम के रूप में कार्य करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को संबोधित किया गया है। हर महिला को अपनी क्षमताओं का एहसास कराना और समाज में सम्मान दिलाना हमारा उद्देश्य है। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं बल्कि समाज की आत्मा है। यह महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अधिकार देती है। नारी का सम्मान किए बिना समाज का सशक्त विकास संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि हमारी यह प्रतिबद्धता है कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी, सम्मान और सुरक्षा का अनुभव हो। यह अभियान यह साबित करता है कि महिलाओं को सशक्त बनाना ही राष्ट्र के सशक्त भविष्य की दिशा में पहला कदम है।
Related Articles
Comments
- No Comments...