(श्रावस्ती)मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर हुई पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने पदचिह्न लगाकर दी शुभकामनाएं
- 30-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
श्रावस्ती 30 सितंबर (आरएनएस )। पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती राहुल भाटीÓ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन श्रावस्ती की परिवहन शाखा में नियुक्त Óमुख्य आरक्षी (मोटर टेक्निकल) वीरेंद्र प्रसादÓ को Óउप निरीक्षक (मोटर टेक्निकल)Ó पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदचिह्न लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि Óपदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है।Ó यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गर्व का विषय है, बल्कि पूरे विभाग की कार्यकुशलता और अनुशासन का प्रतीक भी है।पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत उपनिरीक्षक को प्रेरित करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ चुनौतियां भी बढ़ती हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना होगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति प्राप्त उपनिरीक्षक से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली और यह संदेश दिया कि निरंतर परिश्रम और ईमानदारी से ही सफलता प्राप्त होती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...