(श्रावस्ती)रावणबद्ध, भरत मिलाप व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ श्रावस्ती में दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न

  • 25-Oct-23 12:00 AM

श्रावस्ती 25 अक्टूबर (आरएनएस)। भारत नेपाल सीमा पर स्थित श्रावस्ती जनपद में रावण बद्ध, भरत मिलाप व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा व दुर्गा पूजा का पर्व परंपरागत रूप से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय भिनगा नगर में बुधवार को नई बाजार स्थित भरत मिलाप चैराहा पर राम भरत मिलाप का मंचन किया गया राम व भरत के मिलन को देखने के लिए हजारो की संख्या में भरत मिलाप चैराहे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई राम व भरत मिलाप का मार्मिक मंचन लोगो को मंत्रमुग्ध कर गया। रामलीला मैदान से राम जी की सवारी लक्ष्मण व वानरी सेना के हनुमान अंगद जामवंत सुग्रिव विभीषण के साथ भरत मिलाप चैराहे पर पहुंची जहां पहले से इन्तजार कर रहे भरत शत्रुहन अपनी माताओं के साथ राम व लक्ष्मण से मिलें। इससे पूर्व मंगलवार को अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा के मैदान में रावणबद्ध का मंचन किया गया तथा राम रावण युद्ध के मंचन के पश्चात राम ने रावण के पुतले पर अग्निवाण छोड़ा और इसी के साथ रावण का पुतला गत वर्षों की भांति जल उठा। भरत मिलाप के साथ भिनगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूश भी निकाला गया नगर के सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूश नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ देर रात विसर्जन स्थल भिनगा बहराइच मार्ग पर राप्ती नदी के भाख्ला सेतु पहुंचा जहां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ किया गया। रामलीला के संचालन में रामलीला समिति के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता और उनकी समिति ने दिनरात मेहनत कर रामलीला का संचालन सफलतापूर्वक किया। इसी के साथ दुर्गा पूजा में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने दुर्गां पूजा का संचालन सफलतापूर्वक किया। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन शंाति व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह मुस्तैद दिखा कहीं से भी किसी प्रकार का अप्रिय समाचार सुनने को नहीं मिला है जिसका श्रेय जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ रामलीला समिति व दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को जाता है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment