(श्रीनगर गढ़वाल)श्रीनगर में मिस एंड मिस्टर प्रतियोगिता के ऑडिशन 8 को

  • 03-Oct-23 12:00 AM

श्रीनगर गढ़वाल,03 अक्टूबर (आरएनएस)। श्रीनगर अदिति स्मृति न्यास में 8 अक्तूबर को मिस, मिसिस एवं मिस्टर मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन होंगे। प्रतियोगिता की आयोजक और मिसेज गढ़वाल 2021 नीलम ढौंडियाल ने बताया कि ऑडिशन 10 बजे से शुरू होंगे। कहा ऑडिशन में सफल रहने वाले प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग करने से पहले चार दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ग्रैंड फिनाले नवंबर में होगा। नीलम ढौंडियाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड के सांस्कृति परिधानों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 16 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियां भाग ले सकती हैं। जबकि मिसिस व मिस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं। इन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment