(संशोधित)(नारायणपुर-रायपुर) आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद दो घायल

  • 19-Oct-24 12:46 PM

रायपुर, 19 अक्टूबर (आरएनएस)। शनिवार को माओवादियों द्वारा नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में  किये गये आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए चार जवानों में से दो जवान शहीद हो गये है वहीं घायल दो जवानों का उपचार चल जारी है। जिनकी स्थिति सामन्य बताई जा रही है।
बता दें कि अबूझमाड़ के मोहंदी जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया था। इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए थे। जिनमें से दो जवानों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है वहीं दो जवानों का उपचार जारी है। इनमें आईटीबीपीे 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के अमर पनवार और आंध्ररप्रदेश के जवान के राजेश शहीद हो गए हैं। वहीं अन्य दो घायल जवानों की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment