(संशोधित-महत्वपूर्ण)(रायपुर) रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर संभाग में झमाझम वर्षा

  • 10-Jul-25 11:14 AM

0 सर्वाधिक नारायणपुर में 500 मीमी, बलौदाबाजार में 300 मीमी वर्षा हुई
रायपुर, 10 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी सहित रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग से लगे जिलों में आज झमाझम वर्षा हुई। राजधानी का मौसम आज खुला रहा लेकिन दोपहर होते ही वर्षा हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य क्षेत्र कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा के अनुसार एक चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका की बनने के कारण रायपुर-बिलासपुर संभाग से लगे जिलो में आने वाले 24 घंटों में अच्छी वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा वर्षा नारायणपुर में 500 मीमी हुई है। वहीं बालोद बलौदाबाजार में 300 मीमी वर्षा हुई है।
डॉ. चन्द्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से झारखंड तक, उत्तर मध्य ्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ होते हुए 0.9 द्मद्व ह्लश 1.5 द्मद्व तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से दक्षिण झारखंड तक, दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक द्रोणिका पश्चिम असम से विदर्भ तक, उत्तर छत्तीसगढ होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ के जिले संभावित है। 16 जुलाई से वर्षा की गतिविधि में कमी होने की सम्भावना बन रही है ।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment