
(संशोधित रायपुर) कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में हादसा, भरभराकर गिरी छत
- 28-Sep-25 03:03 AM
- 0
- 0
० -लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से कमजोर है परिसर, जान हथेली पर लेकर काम करते हैं कर्मचारी
रायपुर, 28 सितम्बर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 8 की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में कई सरकारी फाइलें दब गई परंतु छुट्टी होने की वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उक्त कक्ष में पुराने कर्मचारियों का रिकार्ड रखा गया था। यह कक्ष आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष के रूप में उपयोग होता था, जिसमें पुराने कर्मचारियों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा गया था। हालांकि, हाल ही में इस कक्ष के स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्ष की छत अचानक ढह गई। छुट्टी का दिन होने से कर्मचारी या आम जनता मौजूद नहीं थे, जिस कारण बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचकर फाइलों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं रविवार तड़के हुई घटना को लेकर एडिशनल कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया भवन पुराना है सिविल वालों को लेकर मुआयना किया जाएगा। उसके बाद यथोचित कार्यवाही की जाएगी। रोजाना हजारों की होती है भीड़, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल रोजना के कामकाज निपटाने कर्मचारियों समेत आम जनता का आना-जाना कलेक्ट्रेट परिसर में लगा रहता है। बताया जा रहा है कि अमूमन प्रतिदिन यहां 2 से 3 हजार लोगों का जमावड़ा रहता है। जिसमें आम जन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर और कर्मचारी ड्यूटी करने आते हैं । रविवार को हुए हादसे से यहां की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। भवन का निरीक्षण कराने प्रशासन ने दिया आदेश भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और इसके कई अन्य कमरे जैसे रूम नंबर 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 भी इसी तरह कमजोर स्थिति में हैं जहां कभी भी इसी प्रकार का हादसा हो सकता है। प्रशासन ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और भवन की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराने का आदेश दिया है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
त्रिपाठी
०
Related Articles
Comments
- No Comments...