(सतना)जिला अस्पताल में भर्ती मरीज पर अज्ञात लोगों ने सिर पर चाकू मारा

  • 09-Jun-25 12:00 AM

सतना 9 जून (आरएनएस)। जिला अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद भर्ती मरीज पर दो अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है। सोहावल में दो बाइक की टक्कर हो गई। एक बाइक चालक को मामूली चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरे चालक आकाश चौधरी के हाथ में फ्रैक्चर था।आकाश को वार्ड नंबर 2 में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद दो अज्ञात लोग वार्ड में आए। उन्होंने अन्य मरीजों के परिजनों से एक्सीडेंट वाले मरीज के बारे में पूछा। आकाश को पहचानते ही उसे पीटने लगे। आकाश के भाई रोहित ने बचाव किया। इस पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया। बचाव के दौरान चाकू आकाश के सिर पर लगा। शोर मचने पर दोनों आरोपी भाग गए।घटना की जानकारी मिलते ही आकाश के परिजन और दोस्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेन गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment