(सागर)विधानसभा में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने पद्म श्री रामसहाय पांडे जी को दी श्रद्धांजलि

  • 29-Jul-25 12:00 AM

सागर 29 जुलाई (आरएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने बुंदेली माटी के गौरव, पद्म श्री रामसहाय पांडे जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने सदन में कहा कि रामसहाय पांडे जी ने बुंदेली लोकभाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनका जाना बुंदेलखंड और समूचे मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।विधायक जैन ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सरकार को उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने हेतु विशेष प्रयास करने चाहिए।ॉ




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment