(सिरसा)अखिल भारतीय सेवा संघ का महिला सम्मान दिवस एक अनुकरणीय कायर्: गोबिंद कांडा

  • 16-Aug-24 12:00 AM

सिरसा 16 अगस्त (आरएनएस)। अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा सिरसा द्वारा महिला सम्मान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि गोविंद कांडा रहे तथा अध्यक्षता डा. इंदर गोयल, राष्ट्रीय संयोजक ने की और मुख्य वक्ता के रूप में विनोद धवन महासचिव अखिल भारतीय सेवा संघ उपस्थित थे। भूपेश मेहता, निर्मल बजाज और सूरज बंसल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विनोद धवन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ, महिला शाखाओं का विस्तार कर रही है और सिरसा महिला शाखा एक अद्भुत कार्य कर रही है, इसमें प्रांतीय महिला प्रमुख परमजीत कौर मांड्या और शाखा अध्यक्ष सुनीता सेठी का अभूतपूर्व योगदान रहा है। भूपेश मेहता विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ है, वह हमारे परिवारों को सहारा देती हैं समाज को संवारती हैं और देश को आगे बढ़ाती है। निर्मल बजाज ने आए हुए सभी अतिथियों का सादर सत्कार किया। मुख्य अतिथि गोविंद कांडा ने सेवा संघ द्वारा महिला सम्मान दिवस को एक अनुकरणीय कार्य बताया और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संकल्प लिया की आने वाले समय में हम सभी महिलाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान दिवस हमें महिलाओं के अधिकारों की और उनके सम्मान की याद दिलाता है हमें महिलाओं का समाज में बराबरी का दर्जा देना चाहिए। डा. इंद्र गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिला सम्मान दिवस एक ऐसा दिन है, जो महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनकी उपलब्धियों को मनाने के लिए समर्पित है। यह दिन हमें महिलाओं के महत्व की याद दिलाता है और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है। प्रांतीय महिला प्रमुख परमजीत कौर मांड्या ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में महिला संगठन क्या योजना बना रही है, उसके बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजिका सोनिया शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। नीतू गनेरीवाला और सचिव पूनम ने महिला सम्मान दिवस पर 25 विभिन्न क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया और सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सम्मान पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment