(सिरसा)अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा नहीं सहन करेगा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियां: सुखविंदर सिंह

  • 07-Feb-24 12:00 AM

सिरसा 7 फरवरी (आरएनएस)। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा यूनिट डबवाली की मीटिंग यूनिट प्रधान सुनील सोनी की अध्यक्षता में डबवाली के हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई, जिसका मंच संचालन सब यूनिट सचिव सुनील पटेल ने किया। मीटिंंग की शुरुआत में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ यूनिट डबवाली के उपाध्यक्ष स्वर्गीय भाई सुभाष कड़वासरा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। जिनको मीटिंग में मुख्य रूप से आए प्रदेश सचिव चरणजीत वर्मा ने कुछ समस्याओं को मौके पर निपटान किया व प्रदेश स्तर की समस्याओं को नोट किया व संगठन की आगामी रणनीति बारे साथियों को अवगत कराया। इसके उपरांत भारतीय मजदूर संघ के जगाधरी (यमुनानगर) में 3-4 फरवरी 2024 को सम्पन्न 22वां त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन में जीवन ठाकुर को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जीवन ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कर्मचारियों को एकता के सूत्र में बंधकर संगठन पर विश्वास रखकर प्रदेश की आगामी रणनीति के तहत सरकार के खिलाफ प्रत्येक आंदोलन में बढ़-चढकऱ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जिला सचिव जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखविंदर गोदारा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कालू राम, यूनिट कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह, यूनिट उपाध्यक्ष नेकी राम, यूनिट सचिव मंगलदीप जोशी व उपस्थित सभी पदाधिकारी साथियों ने बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के लिए जमकर नारेबाजी की। मुख्य रूप से आए हुए पदाधिकारियों का सम्मान सहित धन्यवाद किया। मीटिंग में उपाध्यक्ष रोशन लाल, प्रैस सचिव सुखविंदर सिंह, अध्यक्ष मंजीत सिंह, विकास, राहुल, सुखमंदर सिंह, सुरेश, हैप्पी, विनोद कुमार, श्याम लाल, कमल, रेशम सिंह, सचिन, प्रहलाद, नवजोत आदि साथियों ने भाग लिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment