(सिरसा)इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला, सुभद्रा सीलू ने जारी की सिरसा हलका की महिला विंग की शहरी कार्यकारिणी

  • 15-Oct-25 12:00 AM

सीमा रानी को सौंपी शहरी प्रधान की जिम्मेदारीसिरसा 15 अक्टूबर (आरएनएस)। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा सीलू ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कुरुक्षेत्र व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा से विमर्श के बाद इनेलो महिला विंग का विस्तार करते हुए सिरसा हलके की शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में सीमा रानी को महिला विंग की शहरी प्रधान बनाया गया है जबकि सिमरण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। इसी प्रकार निशा, कैलाश, शांति देवी व संतोष को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संतोष को प्रधान महासचिव बनाया गया है जबकि रचना नरूला, वंदना, मनती देवी व निर्मला को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार परमजीत को कोषाध्यक्ष, शीला को प्रचार सचिव, राज रानी को संगठन सचिव बनाया गया है जबकि दिव्या सेठी, रितु, शीला व सुमन को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment