(सिरसा)उन्नतिशील राष्ट्र व समाज की बुनियाद हैं शिक्षकरू कृष्णा फौगाट
- 05-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए शिक्षिकाओं को किया सम्मानितसिरसा 5 सितंबर (आरएनएस)। जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि शिक्षक ही उन्नत समाज व राष्ट्र की बुनियाद है जो अपने संघर्ष के बल पर बच्चों को सभ्य नागरिक बनाता है और वही सभ्य नागरिक अपने व समूचे राष्ट्र का उन्नयन सुनिश्चित करते हैं। वे शुक्रवार को स्थानीय न्यू सतलुज स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली शिक्षकों को सम्मानित करते हुए बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर स्कूल संचालिका शशि सचदेवा एवं समूचे स्टाफ ने उनका व उनके साथ आई महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारियों पुष्पा नारंग व कमलेश संधु का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने स्कूल की पांच शिक्षिकाओं देवयानीए शीनाए रूपिंद्रए कंचन व विशाक्षी को शिक्षा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि देश के पूर्र्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद् सर्वपल्ली डॉण् राधाकृष्णन की जयंती को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे शिक्षिकाओं का सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की ओर से शिक्षक समाज का सम्मान किया जा रहा है जो कांग्रेस की पुरानी रीति व संस्कार हैं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालिका शशि सचदेवा ने कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट व उनके साथ आई कांग्रेस नेत्रियों का शिक्षिकाओं को सम्मानित करने पर विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और देश व समाज के विकास के लिए बतौर शिक्षिका अपने संकल्प को दोहराया।
Related Articles
Comments
- No Comments...