(सिरसा)एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण : रविंद्र सैनी
- 24-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिरसा 24 फरवरी (आरएनएस)। सतीश बंसलद्ध प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट रजिण् शहर के राधा.कृष्ण पार्क व भाई कन्हैया पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने बताया कि इस अभियान केतहत दोनों पार्कों में अनेक फलदारए फूलदारए छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। ट्रस्ट के प्रधान व चौण् देवी लाल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता रविन्द्र सैनी ने कहा कि मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर ट्रस्ट द्वारा लगातार शहर के विभिन्न पार्कों में पौधे लगाने का अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान से जहां जहां ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का समाधान होगाए वहीं आमजन को हरा.भरा वातावरण मिलेगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत टक्करए प्रवीन कपूरए डाण् सुमित सैनीए प्रमोद कुमारए मायादेवीए शान्ति देवीए पिन्टूए नव्या व प्रिंस मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...